मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। चतुरपट्टी उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को विश्वनाथ साह की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। इसमें आनंदपुर खरौनी, वहदीनपुर, विशुनपुर सरैया पंचायतों के दर्जनों किसान शामिल हुए। किसानों ने एक स्वर में कहा कि उपजाऊ भूमि पर उद्योग नहीं लगाने दिया जाएगा। किसान नेता अनुकूल कुमार ने बताया कि साल में दो फसलें होती हैं, जिससे लोगों का आजीविका चलता है। उद्योग लगने से किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। सरकार यदि फैसला वापस नहीं लेती है तो बड़ा आंदोलन होगा।

किसानों का एकजुटता रामविलास चौधरी ने कहा कि बिहार की बंद चीनी मिलें चालू नहीं की जा रही हैं, लेकिन उपजाऊ भूमि क...