Muzaffarpur News: किशोर को पिलर में बांधकर पीटा, छह पर केस
मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: गोरौल। थाना क्षेत्र के सरैया गांव में आपसी विवाद में दबंगों ने 17 वर्षीय किशोर की पिलर में बांधकर पिटाई कर दी। इस संबंध में रेखा देवी ने गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें सुजीत राय, सुनील कुमार, अनिल कुमार समेत छह को नामजद किया है। रेखा देवी ने बताया कि सभी आरोपित दरवाजे पर पहुंचे और पुत्र मोनू कुमार को जबरन अपने दरवाजे पर ले गए। वहां उसे पिलर में बांधकर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुत्र को आरोपितों के कब्जे से मुक्त कराया। रेखा देवी ने बताया कि सोनू को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.