मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच माह पहले नानी के घर से गायघाट थाना क्षेत्र स्थित अपने घर अकेली जा रही 17 वर्षीया किशोरी को अगवा कर अश्लील हरकत करने के दोषी मो. अंसार को पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। उसे 20 हजार रुपये जुर्माना भी देना होगा। अंसार तुर्की थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सेशन-ट्रायल के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को उसे यह सजा सुनाया। मामले में विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो नरेंद्र कुमार ने कोर्ट के समक्ष तीन गवाहों को पेश किया।किशोरी के मामा ने इस वर्ष आठ जून को मुशहरी थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा था उसकी भांजी 28 मई को उसके घर घूमने आई थी। दो जून को मां की तबीयत खराब होने की बात बता कर गायघाट थाना क्ष...