Muzaffarpur News: किराया कम होने से सूबे में नहीं खुले चार हजार स्वास्थ्य उपकेंद्र
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य में स्वीकृत 19 हजार स्वास्थ्य उपकेंद्र में सिर्फ 15 हजार ही चल रहे हैं। किराया कम होने से चार हजार स्वास्थ्य उपकेंद्र नहीं खुल सके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन के लिए सरकार की तरफ से सिर्फ 500 किराया तय है, इस कारण लोग घर किराये पर नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग भवन को उपकेंद्रों को देने से कतरा रहे हैं। यही कारण है कि मुजफ्फपुर सहित कई जिलों में स्वास्थ्य उपकेंद्र स्वीकृत होने के बाद भी नहीं खुल पा रहे हैं। स्वास्थ्य उपकेंद्र नहीं खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने के लिए कई किमी दूर जाना पड़ता है। मुजफ्फरपुर जिले में 766 स्वास्थ्य उप केंद्र स्वीकृत हैं, लेकिन 695 ही चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.