मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम लेन नंबर-1 स्थित एक मकान में पुलिस ने गुरुवार रात छापेमारी की। इस दौरान मकान के एक कमरे से पुलिस ने 119 लीटर शराब जब्त की गई। शराब पंजाब, उत्तर प्रदेश और झारखंड निर्मित है।रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सिद्धार्थपुरम लेन नंबर-1 निवासी अश्विनी कुमार सिंह के मकान के एक कमरे से उनका किराएदार तुर्की निवासी सत्यम कुमार शराब का धंधा कर रहा है। पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, आरोपित सत्यम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। ​मकान मालिक की मौजूदगी में जब ग्राउंड फ्लोर स्थित कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से विभिन्न ब्रांड की बोतलें बरामद हुईं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: झाड़ियों से 120 लीटर शराब जब्त, धंधेबजा फ...