Muzaffarpur News: काली पूजा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: गायघाट। शिवदाहा पंचायत के बठवारा में काली पूजा को लेकर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु बठवारा काली मंदिर से कलश लेकर बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जहां से पवित्र जल लेकर पुनः काली मंदिर पहुंचे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापन कराया गया। आयोजन के दौरान मां काली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.