Muzaffarpur News: कालाबाजारी में साहेबगंज की खाद दुकान का लाइसेंस रद्द
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिले के खाद दुकानदार द्वारा पड़ोसी जिले के किसान को खाद बेचने पर गुरुवार को जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) भारत भूषण ने दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया। डीएओ ने यह कारवाई मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब दुकानदार द्वारा निर्धारित समय में नहीं दिए जाने के बाद की है। डीएओ ने बताया कि शिकायत के बाद साहेबगंज के खाद विक्रेता रामबालक प्रसाद की दुकान के स्टॉक की जांच कृषि समन्वयक रंजीत कुमार द्वारा गत बुधवार को की गई थी। जांच के दौरान बाईपास रोड स्थित नव दुर्गा कृषि केंद्र के स्टॉक में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई। स्टॉक में लिखे 35 बैग खाद की जगह 16 बैग ही पाया गया। स्टॉक मिलान के दौरान 65 बैग खाद पूर्वी चम्पारण के केसरिया के सलहा मुरा गांव निवासी लाल बाबू प्रसाद को बेचने की जानकारी सामने आई। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.