मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: बंदरा। गगराहा मोड़ के समीप से हत्था पुलिस ने शनिवार अहले सुबह कार से 22 लीटर शराब बरामद की है। मौके से हत्था कल्याणनगर निवासी अमरेश राय को गिरफ्तार किया गया। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि अमरेश राय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानेदार ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...