मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। थाना क्षेत्र स्थित बागमती नदी के उत्तरी तटबंध पर शुक्रवार देर रात सुंदरखौली गांव के समीप तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के सुंदरखौली निवासी विपिन ठाकुर के 24 वर्षीय युवक प्रियांशु उर्फ गोलू की मौत हो गई। कार पर गोलू के तीन और दोस्त सवार थे। कार गोलू चला रहा था। आनन-फानन में गोलू को औराई अस्पताल में छोड़कर तीनों दोस्त फरार हो गए। गोलू के सिर में गंभीर जख्म के निशान थे। कान से खून निकला हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में कार्यरत ममता ने मोबाइल पर गोलू के घायल होने की सूचना दी, जिसके बाद भागे-भागे अस्पताल पहुंचे तो देखा कि गोलू का शव पड़ा था। बताया कि गांव के ही तीन अन्य दोस्तों के...