Muzaffarpur News: कार की ठोकर से वार्ड पार्षद का पैर टूटा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: सरैया। सहदानी रेलवे ओवरब्रिज के समीप एनएच 722 पर सोमवार की शाम कार की ठोकर से वार्ड पार्षद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सरैया नगर पंचायत के वार्ड 2 के पार्षद इंद्रजीत सहनी (55) बुलेट से वापस घर लौट रहे थे। हादसे में उनका दाहिना पैर टूट गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, रेवा रोड में मणिकपुर पुल के समीप वाहन के चकमा से ऑटो लुढ़क गया। हादसे में ऑटो सवार घायल हो गया। पुलिस ने ऑटो सवार को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाइक सवार कांवरिया ने ट्रक में मारी ठोकर, गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.