Muzaffarpur News: कार की ठोकर से बाइक सवार का पैर टूटा, कार्टन बांध किया गया रेफर
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-बरौनी एनएच 122 पर सीहो चौक के पास शनिवार को कार की ठोकर से बाइक सवार युवक का पैर टूट गया। गंभीर हालत में उसे सरका सीएचसी लाया गया। यहां उसके टूटे पैर में कार्टन बांध उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।जख्ती युवक हाजीपुर निवासी संजय झा का 32 वर्षीय पुत्र राजवीर कुमार है। वह अपने ससुराल समस्तीपुर से हाजीपुर जा रहा था। स्थानीय युवकों ने एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए सकरा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उसके के दाहिने पैर की जांघ की हड्डी टूट गई है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसकी जांघ में कार्टन बांधकर उसे मेडिकल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर उसके परिजन पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.