Muzaffarpur News: कार-ऑटो की टक्कर में आधा दर्जन घायल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: सरैया। थाना क्षेत्र के मणिकपुर चौक के समीप एसएच-74 पर बुधवार देर शाम कार और ऑटो की टक्कर हो गई। ऑटो पलटने से चालक सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम ने दो घायलों को सीएचसी सरैया पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जाफरपुर निवासी मनोज पांडेय (50) और ऑटो चालक मनीष कुमार को मेडिकल रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो मणिकपुर चौराहा से यात्रियों को लेकर पारू होते हुए जाफरपुर जा रहा था। इसी दौरान पारू की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हादसे में मां-बेटा घायल, वृद्धा सैफई रेफर कार छोड़कर चालक भाग गया। सरैया पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.