मुजफ्फरपुर, सितम्बर 16 -- Muzaffarpur News: गायघाट। बखरी में मनरेगा के तहत कराए गए कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। बुधवार को ग्रामीण दिनेश कुमार ने डीएम से शिकायत कर जांच की मांग की है। आरोप लगाया है कि गांव की सड़क को फर्जी तरीके से बांध बताया गया, जिसमें योजना के तहत मिट्टी भड़ाई का कार्य होना था, लेकिन बिचौलियों ने विभागीय कर्मी व अधिकारी की मिलीभगत से बिना मिट्टी भराए 3 लाख 65 हजार 500 रुपए की निकासी कर ली। मनरेगा पीओ रंजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि राशि के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...