Muzaffarpur News: कार्यों को समय पर निबटाएं : डीएम
मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: सकरा/मुरौल। सकरा और मुरौल प्रखंड व अंचल कार्यालय का गुरुवार को डीएम कुमार गौरव ने निरीक्षण किया। सकरा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से अनुपस्थित पदाधिकारियों का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने सकरा बीडीओ को अविलंब कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन लगाकर सूचना देने को कहा है। सभी कर्मियों को प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित रहने और सरकारी कार्यों को समय पर निबटाने को कहा। महमदपुर बनबारी स्कूल के जर्जर भवन की शिकायत पर बीपीआरओ को शीघ्र जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। मुरौल प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बाढ़ से बचाव के उपाय का जायजा लिया। इस मौके पर डीडीसी, सकरा बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा, सीओ पल्लवी कुमारी, बीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.