Muzaffarpur News: कार्यशैली में सुधार लाएं पदाधिकारी : विधायक
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिसं। प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख जानकी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें विधायक शंकर प्रसाद, बीडीओ गौरव कुमार, उपप्रमुख ताराकिशोर चौधरी, सीओ समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि प्रखंड में सबसे अधिक शिकायतें अंचल कार्यालय से संबंधित आती हैं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पंसस गरीबनाथ तिवारी ने कहा कि पांच वर्षों में उनकी पंचायत में एक भी विकास योजना का कार्य नहीं हुआ है। पंसस अनिल राम, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू ठाकुर, अर्जुन गुप्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.