मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चोचहां गांव में बुधवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मुजफ्फरपुर की सरैया शाखा की ओर से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। शाखाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह, जिला महासचिव बीरेंद्र कुमार, धर्मशीला कुमारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाखाध्यक्ष ने उपस्थित पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व सैनिक रामसागर प्रसाद सिंह ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान सेना के मेडिकल कोर में अपनी सेवाओं का अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने युद्ध के दौरान मानवता की मिसाल पेश की। किशोर कुणाल ने कारगिल विजय दिवस को सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियां शहीदों के अद्वितीय बलिदान से प्रेरणा ले सकेंगी। इस मौके पर जिला सं...