Muzaffarpur News: काम में लापरवाही पर विवि ने मांगा जवाब
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। काम में लापरवाही पर विवि प्रशासन ने पेंशन सेक्शन के कर्मियों और उप कुलसचिव-1 को शोकॉज किया है। विवि से जारी पत्र में कहा गया है कि एलएस कॉलेज के रिटायर शिक्षक डॉ. शशिशेखर सिन्हा को सेवांत लाभ मिलने में बेवजह देरी हुई। हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। विवि प्रशासन ने कहा है कि पहली नजर में घोर लापरवाही का मामला दिख रहा है। तीन दिनों में इसपर जवाब मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.