Muzaffarpur News: कामकाजी महिला छात्रावास का समाज कल्याण मंत्री ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत संचालित कामकाजी महिला छात्रावास सह सखी निवास का गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छात्रावास के आवासीय कक्षों, रसोईघर, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को देखा। उन्होंने छात्रावास में रह रही कामकाजी महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों की जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक भी लिया.
महिलाओं की समस्याएँ छात्रावास में रह रही महिलाओं ने कहा कि पांच साल तक के बच्चे को ही रखने की अनुमति है। इन पांच साल के बच्चों के लिए क्रेच तो है मगर देखभाल करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.