Muzaffarpur News: कागज का बंडल थमा कर बुजुर्ग महिला से नौ हजार ठगे
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। ब्लॉक गेट के समीप शुक्रवार को उचक्कों ने 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला गायत्री देवी को कागज का बंडल थमाकर नौ हजार रुपए उड़ा लिए। भलुही सिकंदर निवासी यादोलाल पटेल की पत्नी गायत्री देवी ने बताया कि स्टेट बैंक के सीएसपी से पैसे की निकासी कर घर लौट रही थी, तभी दो उचक्कों ने पटना जाने वाली बस का पता पूछने के बहाने बातों में उलझा दिया। इसी बीच कागज का बंडल थमाकर बोला कि इसमें तीन लाख रुपए है, इसे रखिए और आपके पास जो पैसा है वह दे दीजिए। इसके बाद पैसे लेकर दोनों शातिर चंपत हो गए। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.