मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। स्टेशन रोड स्थित मोतीझील पुल के पास मंगलवार शाम छह बजे तुर्की के खरौना डीह निवासी एमएससी छात्र राजीव रंजन उर्फ बाबुल कुमार को दो पुलिसकर्मियों ने रोका। डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने पर भी पुलिसकर्मियों ने प्रदूषण फेल होने का हवाला देकर एक हजार रुपये मांगे। रंजन पूरी घटना का वीडियो बनाने लगे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारी और मीडिया को देने की बात कही तो पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में चालान की रसीद काटी और अपनी गाड़ी में बैठकर चलते बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...