मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कन्हौली नाका नं. 2 में पदस्थापित कांस्टेबल रविशंकर राणा को उत्कृष्ट मानवीय कार्यों और समाजसेवा के लिए शनिवार को एआईएमआरए मुजफ्फरपुर की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।जानकारी के मुताबिक, रविशंकर राणा ने एक बेसहारा बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया और एक लापता मासूम बच्ची को खोजकर उसके माता-पिता से मिलवाया। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने स्कूल न जाने वाले चार बच्चों का पुलिस पाठशाला में नामांकन कराया, ताकि उनका भविष्य संवर सके। रविशंकर के ये मानवीय कार्य समाज के हर नागरिक और पुलिसकर्मी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ​सम्मान समारोह में समाजसेवी योगेश कुमार टिंकू, समाजसेवी मोहम्मद इकबाल आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...