मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इसबार सावन में बाबा गरीबनाथ धाम कांवरिया सेवा शिविर संघ के साथ मिलकर 32 सेवा शिविर कांवरियों को सेवा देंगे। संघ का यह दूसरा सेवा शिविर होगा। संघ का गठन 2025 में हुआ था। शिविर को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी सेवा शिविर तैयारी में जुट गए हैं। संघ के संयोजक आदित्य कुमार उर्फ विकास गुप्ता ने बताया कि इसबार शिविर में लोगों को कई नई व्यवस्था देखने को मिलेगी। जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारी पूरी की जा रही है। बड़े शिविरो में कोशिश की जा रही है कि सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं कांवरियों को मिले। उनके लिए स्वच्छ जल, चाय, बिस्किट एवं चिकित्सीय सुविधा के साथ दवा की सुविधा दी जाएगी। संघ का शिविर तुर्की थुम्हा चौक से लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर तक अलग-अलग रहता है...