मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए पहलेजा से पवित्र जल लेकर चला कांवरियों का जत्था शनिवार देर शाम से जिले की सीमा फकुली में प्रवेश करने लगा। उनके आने का सिलसिला रविवार की सुबह तक जारी रहेगा। पूरे रास्ते बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: जलाभिषेक के लिए सज गए शिवालयकांवरियों का विश्राम दिन में उमस भरी गर्मी और तेज धूप के कारण कांवरियों का जत्था दोपहर तक वैशाली जिले के भगवानपुर, गोरौल के बीच जगह-जगह विभिन्न शिविरों में डेरा डाले रहा। दोपहर बाद बादल छाने और धूप छांव की स्थिति बनने पर कांवरिया बाबा गरीबनाथ की नगरी की ओर धीरे-धीरे बढ़ना शुरू किए। उसके बाद फकुली से आगे बढ़ने के बाद रजला, बलिया, चंद...