मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। डीएन हाईस्कूल स्थित कांवरिया शिविर के पास रविवार को शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। यह वही ट्रांसफार्मर था, जिसे आपूर्ति में गड़बड़ी की स्थिति से निपटने के लिए बैकअप के तौर पर लगाया गया था। आग की लपटें उठते ही कांवरिया सेवा शिविर और आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। घटना रात करीब 8:25 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वार्ड पार्षद केपी पप्पू की पहल और फायर ब्रिगेड व लाइन मैन की त्वरित कार्रवाई से करीब 15 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। सिकंदर पावर स्टेशन से तुरंत लाइन काटकर ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया गया। बताया गया कि कार्यपालक अभियंता विजय कुमार न तो खुद मौके पर पहुंचे और न फोन रिसीव किया। वार्ड पार्षद ने बताया कि ...