मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। छपड़ा मेघ स्थित बाबा दूधनाथ धाम में लगने वाले श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों के लिए बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन सौंपा है। ग्रामीण कन्हैयालाल सिंह ने बताया कि श्रावण मास में हजारों कांवरिया विभिन्न मार्गों से गंगाजल लेकर बाबा दूधनाथ धाम जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। कांवरिया पथ एवं पड़ाव स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। तुर्की में कांवरिया मार्ग पर तोरण द्वार स्थापित करने, चढ़ुआ चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पेयजल, शौचालय, टेंट, लाइट की व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था करने की मांग की गई। जमरूहा चौक पर केवल टेंट लगाए जाने पर नारजगी जताई है। इसके अलावा काजीइंडा चौक से रघुनाथपुर मार्ग तक पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित ...