Muzaffarpur News: कांटी सीओ नहीं रख रहे विभागीय पक्ष
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कांटी अंचल के लिपिक संजीव कुमार और राजस्व कर्मचारी प्रवीण कुमार पर अनुशानात्मक कारवाई में सीओ विभागीय पक्ष नहीं रख रहे हैं। इससे सुनवाई की प्रक्रिया रुकी हुई है, जबकि कांटी सीओ मामले में उपस्थापन अधिकारी बनाए गए हैं।अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) ने कांटी सीओ को अब तक छह बार से अधिक रिमाइंडर भेजा है। इसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अपर समाहर्ता ने उन्हें अंतिम रिमाइंडर भेजते हुए अविलंब विभागीय पक्ष रखने का निर्देश दिया है। अपर समाहर्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अनुशासनिक कार्रवाई का संचालन किया जा रहा है। इसलिए कांटी के सीओ को गंभीरता से लेकर शीघ्र विभागीय पक्ष रखने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.