Muzaffarpur News: कांटी में संत तुलसीदास की जयंती मनाई
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: कांटी। साहित्य भवन में रविवार को संत तुलसीदास की जयंती मनाई गई। नूतन साहित्यकार परिषद, कांटी के तत्वाधान में आयोजित जयंती पखवाड़ा में लोगों ने तुलसीदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। परिषद के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह चंद्र ने कहा कि तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना कर कागज के पन्ने को तुलसीदल जैसा बना दिया। स्वराजलाल ठाकुर ने कहा कि तुलसी की रचनाएं केवल धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि सामाजिक और साहित्यिक दृष्टिकोण से भी उनका विशेष महत्व है। परशुराम सिंह ने कहा कि कृतियों में लोकजीवन, मानवीय संवेदना और नैतिक मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। कार्यक्रम में रामेश्वर महतो, महेश कुमार, रजनीश कुमार, आदर्श सिंह राजपूत आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.