Muzaffarpur News: कांटी में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: कांटी। साहित्य भवन में सोमवार को नूतन साहित्यकार परिषद की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। परिषद के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह चंद्र ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की अमर कृति रामायण भारतीय जनमानस में सदियों से संस्कार, मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और सत्य के आदर्शों को स्थापित करती आ रही है। वाल्मीकि का जीवन स्वयं परिवर्तन और आत्मबोध का प्रेरक उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व यह संदेश देता है कि मनुष्य अपने कर्म और विचारों में सकारात्मक परिवर्तन लाकर समाज के लिए महान कार्य कर सकता है। परशुराम सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानव जीवन में सत्य, न्याय, करुणा, प्रेम, त्याग और कर्तव्य की महत्ता को रेखांकित किया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: वाल्मीकि जयंती पर सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.