Muzaffarpur News: कांटी में पूर्व पंसस के घर से 18 लाख की संपत्ति चोरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। लसगरीपुर में गुरुवार की देर रात चोरों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमरजीत पासवान के घर से गहने व नकदी समेत 18 लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची कांटी पुलिस ने श्वान दस्ता के साथ छानबीन की। मामले को लेकर अमरजीत पासवान ने कांटी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि देर रात घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। वे खुद छत पर सोए थे। रात करीब दो बजे नवनिर्मित मकान की छत के रास्ते संभवतः चोर घुसे थे। नींद खुलने पर देखा कि ट्रंक व अटैची टूटी हुई थी। घर में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखे 12 लाख नकद व छह लाख के गहने की चोरी कर ली। थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.