मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरपुर माचिया में बुधवार को पानापुर करियात पुलिस ने छापेमारी कर नकली सिगरेट की फैक्ट्री पकड़ी है। थानेदार मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 90 बोरी नकली सिगरेट (गो-गो) बरामद की है। थानेदार ने बताया कि सिगरेट कंपनी को नकली सिगरेट बनाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि ने थाने में लिखित शिकायत की थी। शिकायत के बाद छापेमारी में एक ही कंपनी के कई तरह की सिगरेट जब्त की गई। छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गए। मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...