Muzaffarpur News: कांटी में दरवाजे पर बैठे युवक को मारी गोली
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। साइन हनुमान चौक पर शनिवार की देर शाम 25 वर्षीय कैलाश कुमार को गोली मार दी। वह दरवाजे पर बैठा था। परिजनों ने घायल कैलाश को बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने छानबीन की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कैलाश खाना खाकर दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस का युवक आया और कैलाश को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। आनन-फानन में कांटी सीएचसी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। कैलाश टेंट हाउस में काम करता है। यह भी पढ़ें- Purnia News: घर के बाहर युवक पर चली गोली, बहनोई पर हमले का लगाया आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.