मुजफ्फरपुर, नवम्बर 13 -- Muzaffarpur News: कांटी। एनटीपीसी के सौजन्य से करीब 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार छठ घाटों का शुक्रवार को कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि धपानापुर करियात थाना क्षेत्र स्थित छठ घाट, रानी पोखर, साइन पोखर और सिरसिया मठ छठ घाट का उद्घाटन होने से व्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने में सहूलियत होगी। थानेदार मुकेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, मुखिया ज्ञान कौशिक होरिल, मनोज कुमार सिंह, मो. जाबिर हुसैन, सुबोध पांडेय, नीरज ठाकुर, चुन्नू ठाकुर आदि थे। इधर, विधायक ने संगम घाट समेत क्षेत्र के कई संवेदनशील छठ घाटों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सभी 72 छठ घाटों पर निगम की तैयारी पूरी, व्यवस्था पर पूजा समितियां खुश कांटी बीडीओ किशन चंद्रयान और सीओ मुकेश कुमार को ...