मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: कांटी। महंगाई, बेरोजगारी, भूमिहीनों को बासगीत पर्चा मुहैया कराने समेत अन्य मांगों को लेकर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) कांटी लोकल कमेटी ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले जुलूस निकाला गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाद में बीडीओ व सीओ को 22 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। प्रदर्शन में लालबाबू राय, शशिभूषण चौधरी, नरेश राम, राजकुमार राम, विनय साह, भोला दास, शिवबालक कुमार, उमाकांत कुमार, राजेश पासवान आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एसयूसीआई ने 19 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...