Muzaffarpur News: कांटी-मड़वन में 10 जगहों पर लगेगी हाईमास्ट लाइट
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- Muzaffarpur News: कांटी। एनटीपीसी में रविवार को कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मड़वन व कांटी प्रखंड के 10 प्रमुख स्थानों पर सोलर हाईमास्ट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। विधायक ने बताया कि कांटी वीरपुर हनुमान मंदिर, कांटी थाना परिसर, मणिकपुर चौक, नया बाजार मुस्तफापुर, मड़वन के खलीलपुर मठ, प्रतापपुर चैनपुर चौक, कांटी के देवी चौक नारायणपुर, गोदाई मुसहर टोला चौक, असनगर बाजार व एनटीपीसी मुसहर कॉलोनी कलवारी में हाइमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। बैठक में क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं के विकास और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी सहमति बनी। इसके अलावा क्षेत्र के 10 पोखरों पर छठ घाटों का निर्माण तथा इलेक्ट्रिक हाईमास्ट लाइट लगाने की भी योजना है। एनटीपीसी के सीएसआर मद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.