Muzaffarpur News: कांटी पुलिस की लापरवाही से 70 लाख की लूट में आरोपितों को राहत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कांटी के दामोदरपुर में आम्रपाली ज्वेलर्स से 70 लाख रुपये के गहने लूट में गिरफ्तार तीन आरोपितों को पुलिस की लापरवाही के कारण जमानत मिल गई। न्यायालय ने आभूषण बरामदगी की जब्ती में पुलिस की गलती को अपने आदेश में स्पष्ट रूप से अंकित किया है। लूट मामले में पुलिस ने बीते 28, 29 और 30 जुलाई को पारू के दाउदपुर निवासी जितेंद्र कुमार, वैशाली के लालगंज के प्रेमगंज निवासी निवासी आभूषण व्यवसायी प्रशांत कुमार व अगरपुर निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन तीनों आरोपितों को जमानत मिल गई。
न्यायालय का आदेश कोर्ट ने आदेश में कहा है कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं और रिकॉर्ड की जांच की गई। रिकॉर्ड की जांच से व जब्ती सूची को देखने पर पता चलता है कि सील के नमूने के लिए तय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.