मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: कांटी। नगर परिषद के सात वार्डों में शुक्रवार को विधायक अजीत कुमार ने नाला निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। सभापति दिलीप कुमार ने कहा कि जलजमाव की 70 फीसदी समस्या का समाधान हो गया है। शेष समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। मौके पर उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, पार्षद संजय साह, संतोष पासवान, राममोहन पासवान, आनंद राज, शंभू राम, विजय राम, चंदन पांडे, अमित कुमार, नीलू देवी, पार्षद प्रतिनिधि रामनाथ गुप्ता, राकेश कुमार, उज्ज्वल गुप्ता, प्रिंस ठाकुर, सोनू सिंह, चुन्नू सिंह, शिवेंद्र ठाकुर आदि थे। इधर, वार्ड 17 पुरानी गुदरी रोड में स्थानीय लोगों ने विधायक अजीत कुमार से नल जल के मोटर खराब होने की बात कही। इसपर विधायक ने तत्काल दूरभाष पर कार्यपालक पदाधिकारी...