Muzaffarpur News: कांटी थर्मल में स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार : अजीत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनटीपीसी के आईबी में बुधवार को विधायक ई. अजीत कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में कांटी-कोठियां क्षेत्र के लैगून वन क्षेत्र की विशेष सफाई, स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा एनटीपीसी के सीएसआर मद से विकास कार्य कराने पर विशेष जोर दिया गया। विधायक ने लैगून वन क्षेत्र में जंगल-झाड़ियों के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। परियोजना प्रमुख पंकज गुप्ता से कहा कि रोजगार के अवसरों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।बैठक के दौरान कांटी-कोठियां में छठ घाट के निर्माण को लेकर भी विशेष पहल करने की मांग की गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.