मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। बैकटपुर पंचायत के माधोपुर निवासी सह कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव 75 वर्षीय उमेश कुमार त्रिवेदी का मंगलवार की रात निधन हो गया। वे लगातार अस्वस्थ चल रहे थे। दो बार पंचायत समिति सदस्य भी रहे। निधन पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश राय, कृष्ण मुरारी सिंह, गोपाल झा, राजन सिंह, उमाशंकर सिंह, पूर्व जिप मुक्तेश्वर मुकेश, प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार उर्फ बनवारी सिंह, पूर्व प्रमुख गीता कुमारी, किशोर पासवान, अनिल कुमार सिंह ने शोक जताया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सहकारी क्रय-विक्रय समिति के डायरेक्टर रामअवतार का निधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...