Muzaffarpur News: कल होगी पुष्पवर्षा, बाबा गरीबनाथ धाम रेड जोन घोषित
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सावन की अंतिम सोमवारी पर भी पर्यटन विभाग की ओर से बाबा गरीबनाथ धाम और कांवरियों-श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने इसको लेकर पुष्पवर्षा वाले स्थलों एवं इससे पांच किलोमीटर परिधि को 23 अगस्त की सुबह से छह बजे से 24 अगस्त के शाम छह बजे तक रेड जोन और नो ड्रोन प्लाई जोन घोषित किया है। इस क्षेत्र में निर्धारित अवधि में किसी भी प्रकार के ड्रोन, हॉट एयर बैलून का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। डीएम ने एसडीओ व एसडीपीओ को इसका सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.