Muzaffarpur News: कल से दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 28 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि 26 अगस्त से 30 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 27 व 28 अगस्त को बारिश की अधिक संभावना है। इधर, मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.6 एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.