मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2026 का आयोजन 25 अक्तूबर से 20 नवंबर तक होना है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 18 अक्तूबर को जारी किया जाएगा।एडमिट कार्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर जारी होगा। अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग कर वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में अंकित दिशा-निर्देश का अध्ययन करते हुए उसका पालन करेंगे। साथ ही एडमिट कार्ड में अंकित तिथि, समय एवं परीक्षा केंद्र के अनुसार ही केंद्र पर उपस्थित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...