मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। वसुधा कल्याण आश्रम परिवार की ओर से गुरुवार को आरडीएस कॉलेज परिसर में 'कल्याण वाटिका' की स्थापना का शुभारंभ किया गया। सीआरपीएफ के डीआईजी राकेश कुमार ने फलदार पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशिभूषण कुमार ने की। आचार्य पावन महाराज ने कहा कि कल्याण वाटिका केवल फलदार वृक्षों का उपवन नहीं, बल्कि प्रकृति-उपासना, लोककल्याण और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारे उत्तरदायित्व का जीवंत संकल्प है। डीआईजी ने प्रकृति संरक्षण को सामूहिक दायित्व बताते हुए आश्रम परिवार और महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्य ने कहा कि वाटिका विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण की भावना विकसित करेगी।कार्यक्रम में वसुधा कल्याण आश्रम परिवार की ओर से गुरु मां मनोरमा, ...