मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: सकरा। दुबहा गांव में शनिवार देर शाम तीन युवकों ने कलेक्शन एजेंट के साथ मारपीट कर 50 हजार रुपए छीन लिए। कमीशन एजेंट रत्नेश कुमार ने बताया कि कलेक्शन एजेंट ने फोन पर मारपीट कर 50 हजार छीन लेने की जानकारी दी है। सूचना पर पुलिस ने दुबहा गांव पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने बताया कि कलेक्शन एजेंट से भी पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...