मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अप्पू पार्क में स्थापित ओपन जिम का गुरुवार को डीएम कुमार गौरव ने उद्घाटन किया। इसकी स्थापना का उद्देश्य शहरवासियों, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे युवाओं और खिलाड़ियों को अपने स्वास्थ्य एवं शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मौके पर डीडीसी निशांत सिहारा, एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...