Muzaffarpur News: कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की दोपहर कंपनीबाग इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सबसे पहले एसडीओ पूर्वी कार्यालय के आसपास और फिर रजिस्ट्री ऑफिस के पास कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से 10 अस्थायी दुकानों को तोड़ा। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट ने दोबारा अतिक्रमण करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद कंपनीबाग रोड में पोस्ट ऑफिस के पास से लेकर अमृत महोत्सव पार्क तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमित जगहों को खाली कराते हुए अतिक्रमणकारी फुटपाथी दुकानदारों को खदेड़ा गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: नगर निगम का चला बुलडोजर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.