Muzaffarpur News: कलाम साहब महामानव थे, उनके जीवन से सीखे युवा पीढ़ी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती पर गुरुवार को शहीद भगवान लाल पुस्तकालय भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट और नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने की। उन्होंने कहा कि कलाम साहब सामान्य मानव नहीं, बल्कि महामानव थे। उनके जैसा महान वैज्ञानिक देश के लिए गौरव है। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सपा ने मनाई डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.