मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर विधायक रंजन कुमार और डीएम कुमार गौरव ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर से 11 कलश यात्रा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के सभी अनुसूचित जाति टोलों में जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। इन वाहनों को श्री गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान को लेकर रवाना किया गया। इन वाहनों का संचालन बीडीओ के निर्देशन में किया जाएगा।

अजा-अजजा कल्याण विभाग के निर्देश डीएम ने कहा कि अजा-अजजा कल्याण विभाग के निर्देश पर यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें चार मुख्य घटक- कलश यात्रा, श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर आयोजन, सूचना, शिक्षा एवं संवाद वाहनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प...