मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: सरैया। बनिया गांव स्थित प्राचीन चारमुखी शिव मंदिर परिसर में नंदी की स्थापना को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा बखरा, अंबारा व रेवा गांव होते हुए रेवा घाट पहुंची। वहां आचार्य जितेंद्र पांडेय ने पूजा-अर्चना कर जलबोझी कराया। इसके बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर पहुंचे, जहां तीन दिवसीय यज्ञ शुरू हुआ। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवीन प्रसाद सिंह, सचिव प्रेमचंद्र सिंह व कोषाध्यक्ष जितेश कुमार उर्फ राजा बाबू ने बताया कि शुक्रवार को नंदी की स्थापना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...