मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की पिरोई शमसुद्दीन पंचायत के बड़ी पिरोई गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग लाला सिंह का शव सोमवार को गांव के समीप झाड़ियों से मिला। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए कहा कि वह कर्ज के बोझ और ऋण वसूली के दबाव से परेशान थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पेड़ से लटका मिला गुमशुदा बुजुर्ग का शवब्रज अनुभव पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि लाला सिंह रविवार शाम घर से निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप झाड़ियों में उनका शव देखा। सूचना मिलने पर पहुंचे ...