मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के बथना गांव के समीप बंदरों के आतंक से तंग ग्रामीणों ने रविवार को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि करीब 15 वर्ष पहले गांव में कुछ बंदर आए थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर लगभग दो हजार हो गई है। बथना राम, बथना डीह सहित आसपास के गांवों में बंदर आतंक मचा रखा है। स्थानीय अमल कुमार, फौजदार राय, रामविनोद सिंह, रामकुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, विमल कुमार, दीपक कुमार और अमित कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बंदर अब तक दर्जनों लोगों को काटकर जख्मी कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बदलापुर कोतवाली में बंदरों का आतंक, फरियादियों में दहशत घरों में रखे खाने-पीने के सामान को नष्ट करने के साथ अनाज भी बर्बाद कर देते हैं। खेतों में लगी फस...